इस तकनीकी युग में ऑनलाइन पैसे कमाना बहुत आसान हो गया है। ऐसे लोगों के लिए ऑनलाइन पैसे कमाना अच्छा है। जो लोग 8वीं या 10वीं तक पढ़े हैं लेकिन नौकरी नहीं करना चाहते। उनके लिए यह माध्यम बहुत आसान और सुलभ होगा। यहां हमने इसके बारे में जानकारी दी है। कैसे आप आसानी से ऑनलाइन घर बैठे पैसे कमा सकते हैं।
नंबर एक, अगर आपके पास पैसे नहीं है और आपके पास मोबाइल है, वो भी टच वाला, तो आप आसानी से पैसे कमा सकते हैं। सबसे पहले हम बात करेंगे ब्लॉगिंग की, जी हाँ दोस्तों, अगर आप मोबाइल का अच्छे से इस्तेमाल करना जानते हैं, तो गूगल की तरफ से एक प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसे blogspot.com के नाम से जाना जाता है। यहाँ आप आसानी से अपना ब्लॉग बना सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। यह आपको फ्री में उपलब्ध है और यह आपका पर्सनल भी है। इसमें किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की जाती है। आपको बस आर्टिकल लिखना है और पैसे कमाने हैं।
दूसरा है वीडियो बनाकर। जी हां दोस्तों, आप जानते ही होंगे कि वीडियो बनाकर पैसे कमाने का चलन जोर पकड़ रहा है और आपको यह जानकर भी खुशी होगी कि यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म को भारत सरकार ने मान्यता दे दी है। जिसके जरिए यह लोगों के लिए कमाई का जरिया बन गया है। लोग यहां अपने अच्छे वीडियो अपलोड करते हैं और आसानी से पैसे कमा सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म आपको 45% तक का फायदा देता है।
तीसरे नंबर पर आता है सोशल मीडिया। जी हां दोस्तों सोशल मीडिया के बारे में कौन नहीं जानता। हर कोई सोशल मीडिया की तरफ भाग रहा है। ऐसे में फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे बड़े-बड़े लोगों के लिए मनोरंजन का साधन होने के साथ-साथ ये कमाई का जरिया भी बनते जा रहे हैं। आप इन पर अपनी असली फोटो और विज्ञापन दिखाकर आसानी से पैसे कमा सकते हैं। आपको बस यहां अपनी audience पर ध्यान देना है। ज्यादा से ज्यादा फॉलोअर बनाएं और यहां से पैसे कमाएं। इसके लिए भी आपको थोड़ी तकनीकी जानकारी होनी चाहिए। आपके यहां ऐसी जानकारी अपलोड करनी चाहिए जो कि आप उसको अच्छे से जानते हो और उसके बारे में आपको गहराई से जानकारी हो उसे लगातार पोस्ट करते रहेंगे तो आपके यहां पर पैसे कमाने के कई ऑप्शन दिए जाते हैं।
No.4 लोगों की सहायता कर कर भी आप पैसे कमा सकते हैं। आपको यह जानकर ताजुब लगेगा कि लोगों की सहायता कर किस तरह पैसा कमाया जा सकता है, लेकिन यह सच है। आप लोगों के प्रश्न के उत्तर देकर कोवरा पर आसानी से पैसा कमा सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म प्रश्न पूछने और उत्तर देने के भी पैसे प्रधान देता है। यहां आप अपना अकाउंट बनाएं और लोगों के प्रश्नों के उत्तर दें। साथ में आप कुछ प्रश्न भी पूछ सकते हैं। ऐसी स्थिति में कोवरा आपको मोनेटाइजेशन करने का ऑप्शन देता है। फिर धीरे-धीरे आप यहां पैसा कमाने लग जाते हैं। जैसे ही आपके अकाउंट में $10 होते हैं। कोवरा आपको पैसे देना शुरू कर देता है।
No. 5 इसके बाद हम बात करेंगे वेबसाइट बनाकर पैसे कमाने के बारे में। जी हाँ दोस्तों आप वेबसाइट बनाकर आसानी से बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं। लेकिन यह माध्यम थोड़ा कठिन है। इसमें आपको बहुत समय देना पड़ता है। इसके लिए आपको ट्रेनिंग की भी जरूरत पड़ सकती है और ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने की भी जरूरत पड़ सकती है, लेकिन जैसे ही आप वेबसाइट बनाना सीख जाते हैं और उसकी अंदरूनी जानकारी जान लेते हैं तो आप आसानी से बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं। वेबसाइट बनाकर लोग करोड़पति और अरबपति बन गए हैं। वेबसाइट बनाना थोड़ा जटिल हो सकता है, लेकिन अगर आप धीरे-धीरे प्रयास करेंगे तो आप इसे आसानी से कर पाएंगे और एक अच्छी वेबसाइट बनाकर पैसे कमा सकते हैं।
इसी तरह से बहुत सारे प्लेटफॉर्म है जहाँ से आप पैसे कमा सकते है लेकिन अगर आप हमारे द्वारा बताये गए प्लेटफॉर्म पर अच्छे से प्रयास करेंगे और थोड़ा समय देंगे और इससे जुड़े हमारे सारे पोस्ट पढ़ेंगे तो आप आसानी से धीरे धीरे पैसे कमाना शुरू कर देंगे और आपको किसी की मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी बस आपको अपने दिमाग से इस पर काम करने की जरूरत पड़ेगी।